• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कल मऊ आयेंगे सीएम योगी

Posted on: Sun, 20, Dec 2020 4:12 PM (IST)
कल मऊ आयेंगे सीएम योगी

मऊः (सईदुज्जफर) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कल 21 दिसंबर दिन सोमवार को मऊ जनपद में आगमन हो रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय और सतर्क हो गया है। सभी अधूरी फाइलों को युद्ध स्तर पर पूरा किया जा रहा है। आज रविवार को भी कलेक्ट्रेट और विकास में सारे कार्यालय खुले हुए हैं।

अधिकारी-कर्मचारी अपने अधूरे कार्य निपटा रहे हैं तो प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम देर रात को निर्धारित होकर जिला मुख्यालय पहुंच गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर 11ः50 पर रिजर्व पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से वह कार द्वारा कलेक्ट्रेट मैदान पहुंचेंगे। सभास्थल पर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को उनका आवंटन पत्र, आवास की चाबी आदि प्रदान करेंगे। इसके बाद अधिकारियों संघ बैठक कर जिले के विकास का हाल जानेंगे और अंत में आजमगढ़ और मऊ के पार्टी पदाधिकारियों के साथ 1ः30 बजे से बैठक कर जनपद के हालात पर चर्चा करेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’