• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मुद्दों से भटका रही है इलेक्टोरल बाण्ड के खुलासे से घबराई भाजपा

Posted on: Fri, 22, Mar 2024 7:38 PM (IST)
मुद्दों से भटका रही है इलेक्टोरल बाण्ड के खुलासे से घबराई भाजपा

यूपी डेस्कः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होने कहा चुनावी बॉण्ड को लेकर हुए खुलासे से घबराई भाजपा मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है। भाजपा चाहे जितने नेताओं को जेल भेज दे, लेकिन जनता को जेल नहीं भेज सकती। लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखायेगी। यादव यहां विभिन्न आपराधिक मामलों में मिली सजा के तहत सीतापुर जेल में बंद वरिष्ठ सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां से मुलाकात करने आये थे। उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत में एक सवाल पर केजरीवाल की गिरफ्तारी की तरफ इशारा करते हुए कहा, ’’चुनावी बॉण्ड के खुलासे ने भाजपा का बैंड बजा दिया है। क्या भाजपा के लोगों को चुनावी बॉण्ड का फायदा नहीं मिला? घबराहट में अपना मुद्दा बदलने का यह जो तरीका है उसमें भाजपा कामयाब नहीं होगी। यह चाहे जितने भी नेताओं को जेल भेज दें, लेकिन जनता को जेल नहीं भेज सकते।

जुल्म करने वाला कितना भी जुल्म करे, लेकिन अंत में सच्चाई की ही जीत होगी।’’ उन्होंने कहा, ’’केवल मुख्यमंत्री को जेल भेजने से, खबरों को नियंत्रित करने से लोकतंत्र में भाजपा की जीत नहीं होने वाली है। यह लोग लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं। लोकतंत्र में जो आवाज उठाना चाहते हैं, सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है।’’ यादव ने कहा, ’’पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) ही राजग (भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को हराएगा और सरकार पीडीए से घबराई हुई है। समय से ज्यादा बलवान कोई नहीं है और जब समय आएगा तब भाजपा को भी जनता सबक सिखाएगी।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में विभिन्न भर्तियों के सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। उन्होंने कहा, ’’भाजपा की प्रदेश सरकार ने 60 लाख बच्चों का भविष्य छीना है। उन्हें और उनके माता-पिता को मिला लें तो एक करोड़ 80 लाख वोट होते हैं। अगर हम उसे 80 (उत्तर प्रदेश में लोकसभा सीटों की संख्या) से भाग देते हैं तो हर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के सवा दो लाख वोट कम हुए हैं। जिस दल के, एक लोकसभा क्षेत्र में सवा दो लाख वोट कम हो जाएं, तो सोचिये वह कितनी घबराई हुई होगी।’’ लोकसभा चुनाव में ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के तहत उत्तर प्रदेश में एक भी सीट नहीं मिलने से नाराज अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल के एक बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर सपा अध्यक्ष ने कहा, ’’साथ छोड़ने वालों की कहानी बहुत लंबी है और आपसे बेहतर कोई नहीं जानता कि कोई क्यों साथ छोड़ रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट