• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विश्व हिन्दू महासंघ के दो पदाधिकारी निष्कासित

Posted on: Fri, 15, Mar 2024 10:08 PM (IST)
विश्व हिन्दू महासंघ के दो पदाधिकारी निष्कासित

बस्ती, 15 मार्च। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने संगठन विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जिला मंत्री अमरजीत चैधरी और दीपक चैधरी को महासंघ से निष्कासित कर दिया है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अखिलेश सिंह ने बताया कि जानकारी मिली कि दोनों पदाधिकारी महासंघ के लक्ष्य के विरूद्ध समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में विभिन्न माध्यमों से प्रचार प्रसार कर रहे थे। बताया कि विश्व हिन्दू महासंघ भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी को तीसरी बार जीत सुनिश्चित करने के लिये पूरी ताकत झोंक रहा है। ऐसे में यदि कोई भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता किसी अन्य दल के प्रत्याशी का चुनाव प्रचार करते या समर्थन देते पाया गया तो उसे महासंघ से निष्कासित कर दिया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।