• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विमर्श करती महिलायें

Posted on: Thu, 07, Mar 2024 4:26 PM (IST)
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विमर्श करती महिलायें

बस्ती। गुरूवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर प्रेस क्लब सभागार में जन शिक्षण संस्थान द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्वेलरी की प्रदर्शनी के साथ ही प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुये शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज की प्राचार्य प्रो. रीना पाठक ने कहा महिलाओं का आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक स्तर पर काफी विकास हुआ है।

कहा कि बेहतर शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे महिलाओं की स्थिति में सुधार होगा। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रोली सिंह ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरन्तर प्रयत्नशील है। आज महिलायें सेना, रेल के साथ ही अनेक क्षेत्रों में पुरूषों के समानान्तर अपना योगदान दे रही है। कहा कि महिलायें परिवार, समाज की अभिन्न अंग है और उद्यम के क्षेत्र में भी उनकी पहल लगातार बढ रही है। बाल संरक्षण अधिकारी बीना सिंह ने अन्तराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओें की स्थिति, विधिक अधिकार और सामाजिक सरोकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

संध्या राय ने महिलाओं की बदलते परिवेश में भूमिका और सन्दर्भ पर चर्चा किया। जन शिक्षण संस्थान के निदेशक अजय उपाध्याय ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि संस्थान द्वारा महिला उत्थान, उन्हे स्वालम्बी बनाने की दिशा में अनेक प्रयास किये जा रहे हैं और उसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। सिलाई, कटाई, पेन्टिंग, कारपेन्टर, ब्यूटीशियन आदि का प्रशिक्षण लगातार चलता रहता है। कार्यक्रम में ज्वेलरी की प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामानन्द नन्हें, अभय उपाध्याय, सुनील शर्मा, अरूण मिश्र, रेनू श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, अवनीश शुक्ल के साथ ही जन शिक्षण संस्थान के पदाधिकारी, सदस्य और महिलायें उपस्थित रहीं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: जमीनी विवाद में बेटी को पीटा, दलित विधवा मां ने एसपी से लगाया न्याय की गुहार बस्ती सांसद ने प्रियंका गांधी पर की अमर्यादित टिप्पणी, कार्यवाही की मांग हरीश द्विवेदी के नामांकन की तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, 1 मई को करेंगे पर्चा दाखिला Lucknow: कौशाम्बी में युवक की गोली मारकर हत्या हैवानियतः शादी से इनकार करने पर युवक ने नाबालिग को बंधक बनाकर किया रेप, राड से 100 बार चेहरे पर दागा प्रयागराज में 3 साल की मासूम संग 50 साल के अधेड़ ने किया दुष्कर्म