• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

उग्र हो रहा है किसान आन्दोलन, एमएसपी पर नही बनी बात

Posted on: Thu, 22, Feb 2024 9:32 AM (IST)
उग्र हो रहा है किसान आन्दोलन, एमएसपी पर नही बनी बात

नेशनल डेस्कःः किसान आंदोलन उग्र रूप लेता जा रहा है। सरकार समझौते का रासता अख्तियार करने की बजाय किसानों पर हमले करवा रही है। बुधवार को हरियाणा से लगे शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसानों और पुलिस की झड़प हुई। इसमें हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों पर सीमा तोड़ने की कोशिश पर आंसू गैस के गोले दागे। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी शुभ करण सिंह जख्मी हो गए।

आनन फानन में उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। अस्पताल के सूत्रों ने मौत की पुष्टि की। हालांकि हरियाणा पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प में एक किसान और दो पुलिस वाले घायल हुये हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज चल रहा है। किसानों का कहना है कि कई लोग बॉर्डर से लापता हो गये हैं।

नहीं बनी बात

किसानों और केंद्र सरकार के बीच एमएसपी पर अटकी बात का कोई हल नहीं निकला। किसानों ने सरकार को 21 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया था। बात न बनने के बाद अब किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसानों को पंजाब और हरियाणा की सीमा पर रोका गया है। किसानों की मांग है कि मोदी सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर एमएसपी पर कानून लाए। सरकार ने इसके अलावा किसानों से 4 दौर की बातचीत तर चुकी है लेकिन हल नहीं निकला।

कब से चल रहा आंदोलन

दरअसल 13 फरवरी से किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। बुधवार को हरियाणा पुलिस ने बुधवार को हरियाणा की सीमा से लगती खनौरी बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारी किसानोंपर आंसू गैस के गोले दागे। हालांकि, किसान नेता प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील करते रहे। इस बीच सूत्रों से पता चला है कि हरियाणा पुलिस की कार्रवाई में एक प्रदर्शनकारी किसान की मौत हो गई। पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।