• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

Posted on: Sun, 16, Oct 2016 9:59 PM (IST)
वाल्मीकि जयंती पर निकली शोभायात्रा

आगरा: (विष्णु गुप्ता) ताजगंज के नगला शेख बुलाखी, पातीराम की बगीची में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर एक विशाल शोभा यात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में सपा छावनी विधानसभा के प्रत्याशी चंद्रसेन टपलू ने हिस्सा लिया। इससे पूर्व सपा प्रत्याशी ने महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माला चढ़ाकर उनको नमन किया। यहाँ वाल्मीकि समाज के गणमान्य लोगो ने टपलू का फूलो की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर चंद्रसेन टपलू ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि को आदि कवि के नाम से भी जाना जाता है।

हजारों वर्ष पूर्व रामायण की रचना कर उन्होंने जीवन के आध्यात्मिक, पारिवारिक, सामाजिक एवं राजनीतिक पहलुओं पर प्रकाश डाला था, जो आज भी समस्त मानवता के लिए प्रेरणास्त्रोत है। सपा प्रत्याशी ने सभी से आह्वान किया कि वे महर्षि वाल्मीकि के उच्च आदर्शों व सिद्धान्तों का अनुसरण करें तथा उनके दिखलाए मार्ग पर चलते हुए समाज के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्य करें। इस मौके पर शहर महासचिव श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार, विनोद वाल्मीकि, मनमोहन शर्मा, रजत फौजदार, सोनू शर्मा, राजकपूर चैधरी, मुन्ना, दिनेश, नारायण सिंह, विनोद रावत, मुकेश आदि मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।