• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

साल के अंत तक हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

Posted on: Thu, 24, Mar 2016 9:06 PM (IST)
साल के अंत तक हो सकते हैं विधानसभा चुनाव

मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने विधानसभा चुनाव इस साल के अंत तक होने की उम्मीद जताई है। कहा कि 2017 में प्रदेश में नई सरकार होगी। प्रदेश में होने वाले चुनावों में मुख्य मुकाबला भाजपा और बसपा के बीच ही होगा।

वाजपेयी बुधवार को अपने आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह के मौके पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। जनता वर्तमान सपा सरकार से बुरी तरह तंग आ चुकी है। ऐसे में सपा अधिक जोर लगायेगी तो 80 सीटों पर ही कब्जा कर सकती है। अध्यक्ष ने कहा कि एक अप्रैल को लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी। बैठक में प्रदेश के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यसमिति की यह बैठक क्या नए प्रदेश अध्यक्ष के साथ होगी। इस सवाल पर वाजपेयी ने ज्यादा कुछ नहीं कहते हुए इतना ही कहा कि वह तो अपना काम कर रहे हैं, प्रदेश अध्यक्ष का निर्णय पार्टी आलाकमान को लेना है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: सड़क हादसे में श्रीवास्तव परिवार के दो लोगों की मौत DELHI - New Delhi: याचिका खारिज, नही होगा 100 प्रतिशत वीवीपैट की पर्चियों का मिलान