• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मराठी फिल्म बनायेंगी प्रियंका

Posted on: Thu, 11, Feb 2016 8:39 PM (IST)
मराठी फिल्म बनायेंगी प्रियंका

मुंबईः बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मराठी फिल्म बनाने जा रही हैं। उन्होने अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया है। प्रियंका चोपड़ा अपनी प्रोडक्शन कंपनी पर्पल पेबल पिक्चर्स के बैनर तले मराठी फिल्म बनाने जा रही हैं। फिल्म का नाम वेंटीलेटर रखा गया है, जिसका निर्देशन राजेश मापुस्कर करेंगे।

प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर यह फिल्म बनाने की पुष्टि की है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की। फोटो में भगवान गणेश के फोटो-फ्रेम के सामने स्क्रिप्ट रखी हुई है। प्रियंका ने लिखा, ‘‘फिल्म ‘वेंटीलेटर’ की शुरुआत पर बधाई हो। हमारी पहली मराठी फिल्म। गणपति बप्पा मोरया।’’

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।