सपा कार्यकर्ताओं ने प्रयागराज में रोकी ट्रेन
प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) भारत बंद को लेकर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने आज प्रयागराज में प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सपेस ट्रैन को रोक दिया। ये ट्रेन बैरहना में रोकी गयी। इनकी मांगें हैं कि उच्च शिक्षण संस्थानों की नियुक्तियों में 13 रोस्टर प्रणाली की जगह 200 पॉइंट रोस्टर लागू किया जाए।
पिछले वर्ष 2 अप्रैल को भारत बंद के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तो को रिहा किया जाए एवं उनपर दर्ज मुकदमे वापस हों। आरक्षण कि अवधारणा बदली जाएं। सवर्णो को दिया जाने वाला आरक्षण खत्म किया जाए। लगभग 20 लाख आदिवासी परिवारों को वन भूमि से बेदखल करने वाले सर्वोच्च न्यायालय के आदेश को पूरी तरह से निरस्त करने के लिए संसद में अध्यादेश लाया जाए। आंदोलनकारियों का कीना था कि जब तक मागें नही पूरी होंगी आंदोलन जारी रहेगा।