• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

हथेली काट खून से भरी नाबालिग की मांग

Posted on: Mon, 14, May 2018 9:36 PM (IST)
हथेली काट खून से भरी नाबालिग की मांग

जमुईः (रामकृष्ण मंडल) घटना बिहार के जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र के बलियाडीह गांव की है। दो बच्चे के पिता ने फिल्मी स्टाइल में एक नाबालिग लड़की की मांग को अपने खून से भर दिया। हैरान करने वाली बात यह है कि उस समय उसकी पत्‍नी भी वहां मौजूद थी।

उक्त घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल व्‍याप्‍त है। आक्रोशित लड़की के परिजनों ने आरोपी व्यक्ति की जमकर धुनाई कर डाली। पुलिस ने आरोपी को हवालात पहुंचा दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची झाझा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में लड़की के पिता एवं आरोपित की पत्नी ने एक-दूसरे पर आरोप लगाकर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जाता है कि 12 वर्षीय लड़की स्नान करने के लिए गांव स्थित उलाई नदी गई हुई थी। उसके पीछे गांव का संजय दास भी नदी पहुंच गया। साथ ही संजय दास की पत्नी रूपा देवी एवं बहन मीना देवी भी नदी में स्नान करने पहुंची थी।

नदी पर संजय की पत्नी रूपा देवी ने नाबालिग को अपने पति संजय के साथ शादी करने की बात कही। इस पर लड़की ने आपत्ति जताई। तभी आरोपी संजय दास ने फिल्‍मी स्‍टाइल में हथेली को काट कर खून से नाबालिग की मांग को भर दिया। इस हरकत की सूचना मिलते ही लड़की के परिजन मौके पर पहुंच गए और संजय की जमकर धुनाई कर डाली। दूसरी ओर संजय दास की पत्नी रूपा देवी ने प्राथमिकी में कहा है कि हम दोनों पति एवं पत्नी नदी में स्नान करने के लिए गए हुए थे। हमदोनों का पीछा करते हुए उक्त लड़की नदी पर आई और मेरे पति को इशारा कर पास बुलाया।

लड़की उसके पति पर शादी करने का दबाव डाल रही थी। शादी नहीं करने की सूरत में अपनी जान देने की धमकी दी। इसी दबाव में आकर पति संजय ने शादी के लिए हामी भर दी। इसी बात पर गांव के राजेश दास, फागु दास, रोहित दास, मेनी देवी, संचरिया देवी ने लाठी-डंडा से उन दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इससे वो और उसका पति बेहोश हो गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार