• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बार बार की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड कर लिया

Posted on: Tue, 27, Feb 2024 10:00 PM (IST)
बार बार की छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड कर लिया

यूपी डेस्कः अमरोहा के देहात थाना इलाके में बीती देर शाम छेड़छाड़ से परेशान एक छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा बीती शाम कूड़ा डालने गई थी तभी गांव के युवक ने उससे छेड़छाड़ की थी। बार-बार युवक द्वारा छेड़छाड़ से परेशान होकर किशोरी ने घर आकर फांसी का फंदा लगा लिया। किशोरी की मौत के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

जमकर लाठी डंडे चले और पथराव हुआ। इसके बाद कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और बवाल कर रहे लोगों को काफी मुश्किल से काबू किया। उधर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना अमरोहा देहात थाना इलाके के एक गांव की है। गांव में ही अनुसूचित जाति के किसान का परिवार रहता है। किसान की बेटी गांव के ही स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती थी। आरोप है कि पड़ोस का रहने वाला उसकी ही बिरादरी का एक किशोर पिछले कई महीनों से लगातार परेशान कर रहा था।

आते-जाते उससे छेड़छाड़ करता था। कई बार किशोरी के परिजनों का आरोपी किशोर के परिजनों से परेशान करने को लेकर विवाद हो चुका था, लेकिन फिर भी किशोर नहीं माना। बीती शाम किशोरी घर का कूड़ा डालने जा रही थी तभी आरोपी किशोर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। किशोर की छेड़छाड़ से क्षुब्ध होकर किशोरी ने बीती शाम ही घर के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पथराव की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी मौके पर पहुंचे और हालात पर काबू पाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।