• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अमनमणि ने थामा कांग्रेस का दामन, हो सकते हैं उम्मीदवार

Posted on: Sat, 09, Mar 2024 11:06 PM (IST)
अमनमणि ने थामा कांग्रेस का दामन, हो सकते हैं उम्मीदवार

गोरखपुर, 09 मार्चः लोकसभ चुनाव से पहले नेता अपने लिये मुफीद जगह की तलाश कर रहे हैं। जो जहां अपना फादा देख रहा है उस दल का दामन थाम रहा है। इसी कड़ी में पिता की राजनीतिक विरासत संभाल रहे महराजगंज की नौतनवा सीट से पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अमर मणि के बेटे अमनमणि त्रिपाठी ने कांग्रेस जॉइन कर ली।

शनिवार को नई दिल्ली में कांग्रेस महासचिव और यूपी के प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने अमन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा कि,‘नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अमन माणि त्रिपाठी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी की न्याय की लड़ाई में भरोसा जताते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।’ अमन के माता-पिता हाल ही में रिहा हुए हैं। वे कवयित्री मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में सजा काट रहे थे। वहीं अमन भी अपनी पहली पत्नी सारा सिंह की हत्या के आरोपी हैं। अमनमणि महाराजगंज जनपद की नौतनवां विधानसभा से विधायक रहें है। सियासी गलियारों में इस बात को लेकर अटकलें लगायी जा रही है कि कांग्रेस ,त्रिपाठी को महाराजगंज से चुनाव लड़ा सकती है।

अमनमणि (33) को राजनीति उनके पिता अमर मणि त्रिपाठी से विरासत में मिली है। अमन के पिता अमरमणि त्रिपाठी (लक्ष्मीपुर) इस समय नौतनवा विधानसभा से 4 बार विधायक रह चुके हैं। वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। पिता के जेल जाने के बाद अमन राजनीति में उतरे थे। वह 16 वीं विधानसभा 2012 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़े लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवार कुंवर कौशल किशोर सिंह से हार गए। दोबारा उन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में जेल से निर्दलीय ही चुनाव लड़ा क्योंकि पत्नी सारा हत्याकांड में जेल में होने की वजह से सपा ने टिकट काट दिया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में नौतनवा विधासभा क्षेत्र से अमन मणि त्रिपाठी 46128 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सदा मोहन को सिर्फ 5071 वोट मिले थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री पहले सात फेरों की गारण्टी पूरी करें नरेन्द्र मोदी- डा. शीला शर्मा बसपा प्रत्याशी दयाशंकर मिश्र ने सादगी के साथ किया नामांकन रोटरी विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्था : सुनील बंसल भाजपा के हरीश द्विवेदी ने किया नामाकंन, लम्बा जुलूस निकालकर दिखाई ताकत