• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

नाजायज संबंध के चलते पति व बेटे को देती थी नशा

Posted on: Sun, 26, Nov 2017 9:43 AM (IST)
नाजायज संबंध के चलते पति व बेटे को देती थी नशा

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) गैर मर्द से नाजायज संबंधों को बरकरार रखने के लिए एक औरत अपने पति व बेटे को नशीली गोलिया खिलाती रही। इससे चार वर्ष के बेटे का लीवर तक खराब हो गया। पति ने नाजायज संबंधों को लेकर एतराज किया, तो बीवी ने पीहर वालों से उसे ही पिटवा दिया। हिन्दुमलकोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चक 4 सी बड़ी निवासी चरण सिंह पुत्र बंता सिह ने रिपोर्ट दी कि उसकी पत्नी निर्मल कौर के गांव के ही जोगेन्द्र सिंह से नाजायज संबंध हैं।

उसने बहुत बार पत्नी को जोगेन्द्र सिंह से संबंध तोडऩे के लिए कहा, लेकिन वह नहीं मानी। उसे पता चला कि पिछले एक वर्ष से उसकी पत्नी उसे और उसके चार वर्षीय बेटे को रात को नशीली गोलियां खिला रही थी। वह नशे में सो जाते थे। जोगेन्द्र सिंह उसके घर आता था। नशीली गोलियां खिलाने से उसके चार वर्षीय बेटे का लीवर खराब हो गया। बेटे का जयपुर से इलाज चल रहा है। चरण ङ्क्षसह ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को रोका, तो गत दिवस निर्मल कौर, अपने पिता शमशेर सिंह, भाई मंगत ङ्क्षसह, बिट्टू सिंह, कश्मीर सिंह व जोगेन्द्रो बाई के साथ उसके घर में आई और उसके साथ मारपीट की। आरोपी उसके घर से दो हजार रुपए चोरी करके ले गये।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।