भगवान किसी को ऐसा बेटा न दे!
वाराणसीः सारनाथ इलाके में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसे सुनकर एक बार हर मां का कलेजा कांप उठेगा और वह मां बनने का साहस नही जुटा पायेगा। दूध के रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है जहां मामूली विवाद में एक बेटे ने अपनी मां की दोनों आंखें फोड़कर उसे हमेशा के लिए अंधा बना दिया। घायल मां सुमन गुप्ता को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी मुताबिक सुमन गुप्ता के चंदन और सीमांत नाम के दो बेटे हैं और वह सारनाथ इलाके के आशापुर कॉलोनी में उनके साथ ही रहती हैं। सीमांत सुबह कोचिंग पढऩे गया था। इस दौरान चंदन का अपनी मां से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि चंदन ने कैंची से अपनी मां की आंखों पर एक के बाद एक कई हमले किए। खून से लथपथ सुमन गुप्ता किसी तरह से उसके चंगुल से निकलकर बाहर आई तब जाकर आसपास के लोगों को इस बात की जानकारी लगी। आसपास के लोगों ने तुंरत पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी चंदन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसकी पीड़ित मां को बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। डाक्टरों के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक है।