• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आज़मगढ़ में 5 साल की मासूम संग रेप

Posted on: Sat, 27, May 2017 8:38 PM (IST)
आज़मगढ़ में 5 साल की मासूम संग रेप

आजमगढ़ः यूपी में रेप के घटनाओं की बाढ़ सी आ गयी है। हैवानों में कानून व्यवस्था का कोई खौफ नही रह गया है। ताजा मामला आजमगढ़ का है। यहां रानी सराय थाना क्षेत्र में बीती शाम 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल ईश्वरपुर गांव की 5 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी कि तभी गांव के युवक ने उसे बहला-फुसलाकर बुलाया और एकांत में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार हो गया। खून से लथपथ मासूम अपने घर पहुंची और परिजनों को सच्चाई बताई। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट