• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

भाजपा के 7 पूर्व विधायक बगावत के मूड में

Posted on: Mon, 08, Aug 2016 4:01 PM (IST)
भाजपा के 7 पूर्व विधायक बगावत के मूड में

देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा के सात पूर्व विधायक बगावत के मूड में हैं। इसको लेकर भाजपा में हड़कंप मच गया है। सात पूर्व विधायकों ने देहरादून के एक होटल में बैठक कर एक स्वर में कहा कांग्रेस से आए ठेकेदारों के नेताओं और षड्यंत्रकारियों को यदि उनके स्थान पर टिकट दिया गया तो वे नया विकल्प तलाशने को स्वतंत्र होंगे। इससे भाजपा के सामने राजनीति संकट खड़ा हो गया है। हालांकि पार्टी ने इस बैठक को अनुशासनहीनता बताया है। भाजपा ने मार्च में जहां कांग्रेस के 10 विधायक तोड़कर कांग्रेस को एक बड़े राजनीति संकट में डाल दिया था।

वहीं अब भाजपा में पूर्व विधायकों की बागवत के बाद वह खुद राजनीति संकट में फंस गई है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री हरीश रावत इन सात पूर्व विधायकों के संपर्क में हैं। यदि भाजपा के ये पूर्व विधायक बगावत करते हैं तो कांग्रेस अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के इन्हें टिकट देकर भाजपा को परेशानी में डाल सकती है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने भाजपा के पूर्व विधायकों की इस बैठक को अनुशासनहीनता बताया है। उन्होंने कहा कि इन पूर्व विधायकों को अलग बैठक करने की जगह पार्टी मंच पर अपनी बात कहनी चाहिए थी। भट्ट ने कहा की पार्टी में अनुशासनहीनता की जगह नहीं है।

भाजपा के पूर्व विधायकों की बैठक के सवाल पर रूड़की के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश चंद जैन ने कहा कि पार्टी में कांग्रेस छोड़कर आए नए लोगों का पार्टी में पूरी तरह से सम्मान हो। वे इसके पक्षधर हैं। लेकिन पार्टी के पुराने कर्मठ और अनुशासित कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाशत नहीं किया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट