• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चैपाल लगाकर गिनाई दो बर्ष की उपलब्धियां

Posted on: Thu, 26, May 2016 8:39 PM (IST)
चैपाल लगाकर गिनाई दो बर्ष की उपलब्धियां

प्रतापगढ़: (शिवेश शुक्ला) विश्वनाथगंज विधानसभा के बरिष्ठ भाजपा नेता अभय प्रताप सिंह पप्पन ने रानीगंज अजगरा बाजार में एक चैपाल का आयोजन किया। चैपाल में केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार की दो साल की उपलब्धिओ को लोगो को बताया। कहा केंद्र की सरकार ने हर जाति वर्ग के लोगो के लिए काम किया है। गरीब महिलाओ को उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क रसोई गैस कनेक्सन देकर गरीबो के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

वहीं जन धन योजना के तहत गाढ़ी कमाई को बचाने के लिए निःशुल्क बैंक में खाता खोलकर गरीबो के धन को भी सहेजने का काम केंद्र सरकार ने किया है। देश की आर्थिक ब्यवस्था मजबूत करने के साथ ही देश के लोगों को बेहतर सुरक्षा देने का काम भाजपा की मोदी सरकार ने किया है। उन्होंने कहा की जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार नही बनेगी तब तक उत्तर प्रदेश का समुचित विकास संभव नही है। जातिवाद और परिवारवाद से उप्पर उठकर सोचने वाली पार्टी ही प्रदेश का समुचित विकास कर सकती है और इसके लिए भाजपा से बेहतर दूसरी पार्टी नहीं हो सकती है। सबका साथ और सबका विकास का नारा चरिर्थात् करने के लिए आगामी विधान सभा के चुनाव में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को अभी से कमर कसने की बात कही है।

इस अवसर पर हनुमान सिंह , हैप्पी सिंह, राजेश सिंह ,रामचंद्र मौर्या, शिव कुमार सिंह, श्रीकांत वैश्य, राहुल मिश्रा, मनोज मिश्रा, रामलखन सिंह, मोहम्मद रसूल, अजय अग्रहरि, धर्मेन्द्र सिंह, चिंतामणि शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार