• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

बर्थ डे पर काफी हाॅट दिखी आइटम गर्ल मलाइका

Posted on: Fri, 23, Oct 2015 1:15 PM (IST)
बर्थ डे पर काफी हाॅट दिखी आइटम गर्ल मलाइका

मुंबई: बॉलीवुड की आइटम गर्ल मलाइका अरोड़ा खान आज अपना जन्मदिन मना रही है। उनका जन्म 23 अक्तूबर 1973 को चेंबूर (मुंबई) में हुआ था। बतौर मॉडल करियर की शुरुआत करने वाली मलाइका को साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल से’ के सॉन्ग ‘छैया छैया’ के जरिए बॉलीवुड में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में आइटम नंबर्स और कैमियो रोल्स किए। फिल्म दबंग में उन पर फिल्माया ‘मुन्नी बदनाम काफी फेमस हुआ था।

मलाइका अरोड़ा खान की शादी सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान से हुई है। दोनों की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। 1993 में मिस्टर कॉफी के ऐड शूट के लिए मलाइका-अरबाज को साथ में साइन किया गया था। हालांकि, ऐड शूट इतना बोल्ड था कि इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। इस विवाद के बीच मलाइका और अरबाज के बीच नजदीकियां आ गईं। 5 साल की लंबी डेटिंग के बाद दोनों ने 1997 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा अरहान है।

मलाइका कई बोल्ड फोटोशूट भी करवा चुकी है। उन्हें देख ऐसा बिलकुल भी नहीं लगता की वह 42 साल की हो गई है। उनकी एक अदा पर आज लोग जान छिड़कते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।