खाली जमीनों पर पौधे लगायें-एसपी
फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) गांधी जयंती के अवसर पर हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी परिसर में एनवायरमेंट सेवा संस्थान खड़भड़िया के संयोजन में हुए पौध रोपण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय कुमार ने पुलिस पौधरोपण किया।
पौधरोपण करते समय उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने आस पास खाली पड़ी जमीनों पर पौधे रोपित करना चाहिए। इस अवसर पर एसपीआरए ने ग्राम पंचायत पलिया लोहानी की एक गरीब बुजुर्ग महिला फूलकली पत्नी राम लौट को अंग वस्त्र सहित एक हजार रुपये नकद देकर सहायता की। श्री कुमार ने एनवायरमेंट सेवा संस्थान के कार्यों की सराहना की। इस दौरान मिल्कीपुर क्षेत्राधिकारी रुचि गुप्ता,इनायतनगर इंस्पेक्टर दुर्गेश मिश्र,हैरिग्टनगंज चौकी प्रभारी राजेश यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। एनवायरमेंट सेवा संस्थान के संस्थापक श्रवणजीत कनौजिया ने हैरिंग्टनगंज विकास खन्ड परिसर एवं स्वर्गीय पूर्व विधायक बृज भूषणमणि त्रिपाठी की प्रतिमा स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया।
उन्होंने बच्चों के जन्मदिन और शादी के अवसर पर पौध रोपण करने की अपील भी ग्रामीणों से की। हैरिंगटनगंज विकासखंड परिसर में एडीओ पंचायत विनोद सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष रणधीर यादव,सुनील कुमार, आदित्य सिंह, मोहित मिश्र, प्रदीप ओझा, यमुना प्रसाद, टिंकू गुप्ता, दुर्गा अग्रहरि सहित दर्जनों लोगों ने बिभिन्न प्रजातियों के पौध रोपित किया। वहीं हैरिंग्टनगंज बाजार में पूर्व विधायक बृजभूषण मणि त्रिपाठी की प्रतिमा के पास भी एनवायरमेंट सेवा संस्थान के सदस्यों ने पौध रोपण किया। इस अवसर पर भाजपा नेता देवेन्द्र मणि त्रिपाठी, ग्राम प्रधान सेमरा महेंद्र त्रिपाठी,राकेश मणि त्रिपाठी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।