• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ब्यूटी पार्लर से लौट रही लड़की पर चाकू से तोबड़तोड़ हमला, प्रेमी टारगेट पर

Posted on: Sat, 11, Nov 2023 9:55 AM (IST)
ब्यूटी पार्लर से लौट रही लड़की पर चाकू से तोबड़तोड़ हमला, प्रेमी टारगेट पर

बिजनौर, उ.प्र. 10 नवम्बर (फैसल खान) बिजनौर में ब्यूटी पार्लर से लौट रही एक लड़की पर दो लड़को ने चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये हैं। लड़की को बिजनौर के जिला हस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसका इलाज जारी हैं। लड़की पर दो बार हमला उसके हाथ पर किया गया और एक बार पेट पर। लड़की का नाम सपना बताया जा रहा हैं, जिसकी उम्र 20 साल हैं।

पिता का नाम विक्रम सिंह है। पूरा मामला इनायतपुर थाना शिवाकला का हैं। लड़की और लड़की के घर वाले हमले को लेकर कुछ भी बताने या बोलने को तैयार नहीं हैं, लेकिन कुछ लोगों का कहना है कि लड़की पर उसी के प्रेमी ने जानलेवा हमला किया है। लेकिन तब तक कुछ कहना गलत होगा जब तक पुलिस अपनी जांच पूरी ना कर ले और जांच कर हमले का खुलासा ना कर ले। मामला सन्धिग्ध हैं कुछ भी कहना मुश्किल हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।