• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

Posted on: Fri, 03, Feb 2023 9:32 AM (IST)
निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

अयोध्याः निर्माणाधीन रामजन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मंदिर परिसर में रहने वाले मनोज कुमार को अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर यह धमकी दी है। उनकी सूचना पर रामजन्मभूमि थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। धमकी किसने दी है अभी यह पता नहीं चल पाया है।

एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार जो कि वर्तमान में प्रयागराज माघ मेले में हैं। गुरुवार की सुबह करीब 5 उनके मोबाइल पर एक फोन आया। जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं? कहां से बोल रहे हैं, तो फोन करने वाले ने कहा कि मैं दिल्ली से बोल रहा हूं। आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा। इसकी सूचना मनोज ने थाना राम जन्मभूमि पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी सिटी ने बताया पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। प्रवेश मार्गों पर आने जाने वाले लोगों की चेकिंग की जा रही है। जिस नंबर से फोन किया गया था। उस नंबर को ट्रेस कर अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही फोन करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी