• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राजस्व परिषद के सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

Posted on: Thu, 20, Oct 2022 7:47 AM (IST)
राजस्व परिषद के सदस्य ने किया बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा

सिद्धार्थनगर 19 अक्टूबर। एस0वी0एस0 रंगाराव, सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद, उ0प्र0 ने तहसील डुमरियागंज के अन्तर्गत बाढ़ प्रभावित ग्राम बगहवा का का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार उपस्थित थे। उन्होने गांव में पहुंचकर प्राथमिक विद्यालय में लगे स्वास्थ्य कैंप का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जा रही दवाओं का जानकारी ली।

नोडल अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आशा आंगनबाड़ी एएनएम के सहयोग से ग्राम में सभी को सूचित करे कि पानी उबाल कर ही पिया जाय। जिससे दिमागी बुखार एवम जेई ए ई एस से बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके। गांव में बाढ़ एवं प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण किया गया। स्वास्थ्य टीम ने लोगों का चिकित्सीय परीक्षण करते हुए दवा का वितरण किया। 106 लोगो को ओ0आर0एस0 बुखार सर्दी की दवा तथा पेयजल के लिए क्लोरिन की गोली का वितरित की गई।

उप जिलाधिकारी डुमरियागंज कुणाल सिंह को निर्देश दिया कि आवश्यकता पडऩे पर और सफाई कर्मी लगवा दें जो कटान हुआ है उसको भरवाये। प्रधान से कहा कि गांव में फागिंग करायें। लेखपाल एवम तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि सभी ग्राम में बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर के अवगत करायें। इसके पश्चात तहसील डुमरियागंज में बाढ़ कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया, जहां ड्यूटी पर लगे गौरव नाथ मिश्रा, पेशकार तहसीलदार से अबतक प्राप्त शिकायत एवम निस्तारण हेतु तैयार शिकायत पंजिका का अवलोकन किया गया। उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया गया कि कन्ट्रोल रूम संचालित रहे एवं सभी शिकायत का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित करें।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।