• Subscribe Us

logo
08 जून 2024
08 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

अलग अलग दुर्घटनाओं में एक साल की दो बालिकाओं की हुई मौत

Posted on: Mon, 19, Dec 2022 10:55 AM (IST)
अलग अलग दुर्घटनाओं में एक साल की दो बालिकाओं की हुई मौत

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय) भरुच व वागरा में सडक़ दुर्घटना की दो घटनाओं में एक-एक साल की दो बालिकाओं की मौत हो गई। भरुच में एक श्रमिक परिवार की पुत्री झोपड़ी से निकलकर रोड पर आई तो एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। वहीं वागरा तहसील के अरगामा गांव में स्थित कलरटेक्स कंपनी में झोपड़े में रहने वाले श्रमिक परिवार की एक साल की बालिका को हाईड्रा वाहन ने कुचल दिया।

दोनो बालिकाओं की घटना स्थल पर करुण मौत हो गई। भरुच में स्थित जिन्नत बंगलोज के सामने रोड़ के किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाली मनीषा ऋतिक सलाट व उसका परिवार सुबह छह बजे उठने के बाद झोपड़ी में चाय बना रहा था। इसी समय मनीषा की एक साल की पुत्री सडक़ पर चली गई जिसे एक ट्रक ने कुचल दिया। स्थल पर ही बालिका की मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी बी डिवीजन पुलिस ने दर्ज की। दूसरी घटना वागरा तहसील के अरगामा गांव में कलर टेक्स कंपनी के पास घटी। यहा पर झोपड़े में रहने वाले श्रमिक विलास वसावा की एक साल की बेटी अश्विनी की हाईड्रा वाहन से कुचलकर मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी वागरा पुलिस ने दर्ज की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।