• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

24 घण्टे में मिले 2,67,331 नए कोरोना संक्रमित, 398 की मौत

Posted on: Sat, 15, Jan 2022 11:05 AM (IST)
24 घण्टे में मिले 2,67,331 नए कोरोना संक्रमित, 398 की मौत

नई दिल्लीः देश शुक्रवार को 2,67,331 नए कोरोना संक्रमित मिले और पहले से इलाज करा रहे 1,22,311 लोग ठीक हुए जबकि 398 लोगों की मौत हुई। देश में 14.10 लाख एक्टिव केस हैं। तीसरी लहर में एक्टिव केस पहली बार 14 लाख के पार पहुंचा है। इससे पहले गुरुवार को 2.64 लाख लोग संक्रमित मिले थे। देश में अब तक कुल 3.68 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 3.49 करोड़ लोग रिकवर हो चुके हैं।

अब तक 4,85,748 लोगों की मौत हो चुकी है। कुल एक्टिव केस ने 31 दिसंबर को 1 लाख और 8 जनवरी को 5 लाख का आंकड़ा छुआ था। इस लिहाज से केवल 15 दिन में कुल एक्टिव केस 14 गुना हो गए हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु और वेस्ट बंगाल की स्थिति ज्यादा खराब हो रही है। देश में अब तक ओमिक्रॉन के 6,041 मामलों की पुष्टि हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।