• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने शुरू की राजनैतिक पारी, नगरपालिका चुनाव लड़ने का ऐलान

Posted on: Fri, 14, Jan 2022 4:19 PM (IST)
पत्रकार अशोक श्रीवास्तव ने शुरू की राजनैतिक पारी, नगरपालिका चुनाव लड़ने का ऐलान

बस्ती, 14 जनवरी। वरिष्ठ पत्रकार एवं व्यवसाई अशोक श्रीवास्तव को व्यापार मंडल ने नगरपालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। यह निर्णय आज व्यापार मंडल के मालवीय रोड स्थित कार्यालय में हुई एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद राजपाल ने उक्त घोषणा करते हुये कहा कि अधिकारी और नगरपालिका मिलकर व्यापारियों का उत्पीड़न करते आ रहे हैं। सुविधाओं के नाम पर नागरिकों को बुनियादी सुविधायें भी नही प्राप्त हैं और रोजाना व्यापारियों पर नये नये टैक्स लादे जा रहे हैं। व्यापारियों की एक नही सुनी जाती। कोरोना महामारी में करीब करीब टूट चुके व्यापारी धीरे धीरे पुरानी स्थिति में लौट रहे थे इसी बीच तीसरी लहर ने भी दस्तक दिया है, निश्चित रूप से स्थितियां भयावह होंगी और एक बार फिर व्यापारियों के सामने संकट आयेगा।

लेकिन परिस्थितियों को दरकिनार कर उन पर अनावश्यक टैक्स का बोझ लादे जा रहा है। जैसे हाल ही में नगरपालिका ने लाइसेंसिंग के नाम पर व्यापारिक प्रतिष्ठनों की जा रही है और नया कर थोपा जा रहा है। आनंद राजपाल ने कहा स्थितियां यदि राजनीति से ही सुधरती हैं तो आगे आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों भी व्यापार मंडल का दखल होगा और प्रत्याशियों को मुद्दों पर आधारित समर्थन दिये जायेंगे। इसकी शुरूआत हम नगरपालिका से करने जा रहे हैं। अशोक श्रीवास्तव सच्चाई, इमानदारी और जनसरोकारों की प्रत्रकारिता के लिये जाने जाते हैं, संगठन में वे जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं।

आशा ही नही पूरा विश्वास है कि नगरपालिका क्षेत्र की जनता और व्यापारियों ेन अवसर दिया तो बुनियादी स्तर का विकास होगा और व्यापारियों के सुनियोजित शोषण पर रोक लगेगी। आनंद राजपाल ने कहा अशोक श्रीवास्तव को अवसर मिला तो नगरपालिका क्षेत्र में हाउस टैक्स और वाटर टैक्स माफ किया जायेगा। व्यापारियों को बेहतर स्थान और अवसर देते हुये शहर को अतिक्रमण से मुक्त कराया जायेगा। साथ ही पार्किंग की बेहतर सुविधा दी जायेगी। पत्रकार वार्ता के समय सूर्यकुमार शुक्ल, अजय चैधरी, आलम भाई, अर्जित कसौधन, योगेश गुप्ता, अदालत प्रसाद, किशन के गोयल, प्रहलाद मोदी आदि मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।