• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पिता की अस्थियां विसर्जित करने काशी पहुंची ऐश्वर्या, गोपनीय था कार्यक्रम

Posted on: Sat, 05, Aug 2017 3:22 PM (IST)
पिता की अस्थियां विसर्जित करने काशी पहुंची ऐश्वर्या, गोपनीय था कार्यक्रम

वाराणसीः ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने संगम पहुंचीं। इस मौके पर अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या भी उनके साथ थी। ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णा राय का नि‍धन मार्च में मुंबई में हुआ था। इस मौके पर ऐश्वर्या राय की मां वृंदा भी मौजूद थीं। सूत्रों के मुताबिक ऐश्वर्या और अभि‍षेक ने बोट क्लब से नाव के जरिए संगम में करीब 1 घंटे तक पूजा अर्चना की और पिता की असि्‍थयों को विसर्जित कर उनकी आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की।

बच्चन परिवार के इस कार्यक्रम को काफी गुप्त रखा गया था और अस्थियों को प्रवाहित कर वे सीधे वाराणसी के लिए रवाना हो गए। ऐश्वर्या राय अपने पिता के बेहद करीब थीं। ऐश्वर्या और उनके पिता को अक्सर कई बॉलीवुड इवेंन्ट्स पर भी साथ देखा गया है। बहू ऐश्वर्या के पिता के निधन पर अमिताभ बच्चन ने भी अपने समधी की मौत पर दुख जताते हुए ट्वीट किया था- मौत एक अंत है और शब्द इसे बयां नहीं कर सकते। ऐश्वर्या का पूरा कार्यक्रम बेहद गोपनीय रखा गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।