17 हजार करोड़ की मेट्रो परियोजना का शिलान्यास
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 17 हजार करोड़ से बनने वाली मेट्रो परियोजना का आज शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शिलान्यास किया। इस अवसर पर नायडू ने कहा कि कानपुर मेट्रो के साथ ही स्मार्ट शहर भी बनेगा। प्रदेश सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया जायेगा। जल्द ही वाराणसी और इलाहाबाद में भी मेट्रो प्रोजेक्ट को भी मंजूरी मिलेगी। केंद्रीय मंत्री ने भरोसा दिलाया कि कानपुर और वाराणसी की मेट्रो परियोजनाओं को केंद्र सरकार बहुत जल्द मंजूरी देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद डॉ मुरली मनोहर जोशी मिलकर टीम की तरह मिलकर काम कर रहे हैं। यह विकास के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कानपुर स्मार्ट सिटी हो गया है। इसके लिए मेट्रो बहुत जरूरी है। बिना उत्तर प्रदेश के आगे बढ़े, देश आगे नहीं बढ़ सकता है।