कोहरे का कहर, तीन की मौत 11 घायल
कोहरे का कहर, तीन की मौत 11 घायल
बुलन्दशहर: बुलंदशहर के घने कोहरे के कारण हुई दो अलग अलग हादसों में 3 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि खुर्जा से करीब 4 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 पर तड़के घने कोहरे के कारण एक दर्जन वाहन आपस में टकरा गए।
इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 4 अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों को नोयडा हायर सेन्टर भेज दिया गया है।