• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

वैदिक मंत्रो के साथ खुला यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर का कपाट

Posted on: Tue, 10, May 2016 1:12 PM (IST)
वैदिक मंत्रो के साथ खुला यमुनोत्री व गंगोत्री मंदिर का कपाट

देहरादून (विक्रम सिंह चक्रवर्धन): अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर जनपद के दो प्रसिद्ध धाम यमुनोत्री एवं गंगोत्री मदिर के कपाट वैदिक- मंत्रोचारण एंव विधि विधान से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गयेे । गगोत्री मंदिर के कपाट खोले जाने के अवसर पर हजारों तीर्थ यात्री मौजूद रहे। भारी संख्या में आये तीर्थ यात्रियों ने गंगा में स्नान कर गंगा मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। चारधाम यात्रा प्रारम्भ हो गयी। लाखों- करोड़ों लोगों के आस्था के प्रतीक गंगोत्री एंव यमुनोत्री धाम जनपद में होने से यहां का धार्मिक एवं पौराणिक महत्व तो है ही साथ- साथ स्थानीय लोगों की आजीविका भी जुड़ी है। जनपद के दोनों धामों में यात्रियों की हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां की गयी। धाम तक सड़क मार्ग को काफी हद तक सही किया गया है। गंगोत्री धाम में जिलाधिकारी ने बिजली, पेयजल आपूर्ति, चिकित्सा, साफ- सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही गंगोत्री पंहुचे विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्रियों से मुलाकात भी की। जिलाधिकारी के साथ यात्रा व्यवस्था से जुड़े सभी विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने यात्रा को सुगम, सुविधा जनक और सुरक्षित बनाये रखने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये। गंगा की उत्सव डोली आज प्रातः भैरव घाटी से गंगोत्री के लिए रवाना हुयी थी जिसमें 12 ग्रेनेडियर का बैण्ड, सेना के अधिकारी व जवान तथा भारी संख्या में श्रद्धालु करीब आठ किमी0 पैदल चल कर गंगोत्री पंहुचे। जहां पूजा- अर्चना करने के उपरान्त गंगा की भोग मूर्ति तीर्थयात्रियों के दर्शनार्थ मंदिर के भीतर स्थापित की गयी। यात्रा सुरक्षित हो इसके लिए पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ददनपाल, उपजिलाधिकारी जयवर्द्धन शर्मा, आर्मी एवं आईटीबीपी एंव बीआरओ के उच्चाधिकारी तथा जवान मौजूद थे।

इधर यमुनोत्री मंदिर के कपाट भी आज अक्षय तृतीया के दिन श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गये। काफी संख्या में यात्री यमुनोत्री मंदिर के दर्शनार्थ पंहुचे। यमुनोत्री मंदिर के कपाटोद्घाटन उपजिलाधिकारी बड़कोट आर0के0 पाण्डेय की उपस्थिति में किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।