• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रियंका के सुरक्षा जत्थे में महफूज नही है पत्रकार

Posted on: Sun, 05, May 2019 9:50 AM (IST)
प्रियंका के सुरक्षा जत्थे में महफूज नही है पत्रकार

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) रायबरेली में आज अलग वाकया देखने को मिला, हो सकता है यह अभी के लिए आम खबर हो लेकिन लोकतंत्र के लिए यह उसकी नींव पर प्रहार करने के बराबर है। प्रियंका के रोड शो में जिस प्रकार से एक पत्रकार के साथ कृत्य किया गया वह शर्मनाक है। पूरा मामला यह है कि प्रियंका गांधी के काफिले के साथ मौजूद एक पत्रकार के साथ अराजक तत्वों ने बदसलूकी की। अराजक तत्वों से मीडियाकर्मी की हुई नोकझोंक पर एसपीजी ने मीडियाकर्मी को ही सड़क किनारे फेंक दिया।

गौरतलब हो कि गूढ़ा में प्रियंका गांधी वाड्रा के सम्बोधन के बाद जैसे ही बछरावां की तरफ काफिला बढ़ने लगा आगे कुछ लोग रोड जाम किए हुए खड़े थे जिसका मीडियाकर्मी वीडियो बनाने लगा। इसी बात को लेकर नाराज कुछ अराजक तत्वों ने मीडिया कर्मी से मारपीट शुरू कर दी जिसको लेकर मीडिया कर्मी इतना नाराज हो गया कि वह सड़क पर लेट गया। जिसे एसपीजी ने उठाकर सड़क के किनारे फेंक दिया, नाराज मीडिया कर्मी ने घटना के विरोध में अपनी मोबाइल और माइक आईडी भी पटक कर तोड़ डाली।

प्रियंका गांधी का काफिला गुजर गया किंतु मीडिया कर्मी का दुख समझना किसी ने उचित नहीं समझा, और उल्टे उसे ही एसपीजी के जवानों ने उठाकर बाहर फेंक दिया। बात को लेकर क्षेत्र में खासा है। मामले की जानकारी जब क्षेत्रीय मीडिया कर्मियों को हुई तो मीडिया कर्मियों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। ताकि इस तरह के दुर्व्यवहार की किसी मीडिया कर्मी के साथ पुनरावृत्ति न हो।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।