• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

19 अक्टूबर को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह

Posted on: Tue, 07, Aug 2018 9:51 PM (IST)
19 अक्टूबर को होगा 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह

गोलूवाला (बलविन्द्र खरोलिया) कस्बे की समाजिक संस्था गोलूवाला सेवा समिति की और से हर वर्ष कन्याओं का सामूहिक विवाह करवाया जाता है। इस वर्ष भी 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा। मंगलवार को संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पत्रकारों को यह जानकारी दी। इन्होंने बताया कि गोलूवाला सेवा समिति की और से 51 कन्याओं का सामूहिक विवाह 19 अक्टूबर को बड़ी ही धूमधाम से चावला कॉलोनी में संपन्न होगा। इससे पहले 18 अक्टूबर को सिद्धू रिसॉर्ट में जागो कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में 1 दिन पहले जागो निकालते हुए विभिन्न कॉलेज की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने कहा कोई भी गरीब सज्जन समिति में रजिस्ट्रेशन करवा कर अपनी बेटी का विवाह अपने धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार निःशुल्क करवा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए भगत सिंह कन्या महाविद्यालय में संपर्क किया जा सकता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में व्यापार मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष भीम निवाद, विजय सिंह पुनियाँ किरयाना एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम गोदारा, रिंकू सिंगला व कमलनयन छीम्पा मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।