गंगा में डूबने से युवक की मौत
गंगा में डूबने से युवक की मौत
भोजपुर (अरुण कुमार झा) बिहार के भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना अन्तर्गत बलुआं गंगा नदी में डूबकर रविवार की सुबह एक किशोर की मौत हो गई। बाद में महाजाल लगाकर गंगा नदी में डूबे किशोर का शव बरामद किया गया। घटना सुबह करीब छह बजे की है। मृतक रवि कुमार (15वर्ष) कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के बलुआं गांव निवासी नंदजी यादव का पुत्र था। किशोर की मौत के बाद शादी-विवाह वाले घर में अचानक कोहराम मच गया। मांगलिक गीतों की जगह परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। आस पड़ोस के लोग ढांढस बंधाने में लगे थे। शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल, आरा में कराया गया। इस दौरान पोस्टमार्टम होने में विलंब होने पर परिजनों ने यहां हंगामा भी किया।