• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

भारत पाक सीमा पर मारा गया विक्की डोंगर

Posted on: Sat, 27, Jan 2018 11:15 PM (IST)
भारत पाक सीमा पर मारा गया विक्की डोंगर

श्रीगंगानगरः (विनोद सोखल) पंजाब के हाई प्रोफाइल गैंगस्टर विक्की गोंडर और उसके दो साथी बदमाशों को पंजाब पुलिस ने गणतंत्र दिवस की शाम को एनकाउंटर में मार गिराया। एनकाउंटर शुक्रवार शाम श्रीगंगानगर जिले के भारत-पाक सीमा के निकट गांव कोठा पक्की में स्थित लखविन्द्र की ढाणी में हुआ।

अपराध की दुनिया का बादशाह विक्की गोंडर नवंबर 2016 में पंजाब के नाभा जेलब्रेक में फरारी के बाद चर्चा में आया था। गैंगस्टर विक्की के साथ उसका बायां हाथ माने जाने वाला पांच लाख का इनामी गैंगस्टर प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत सिंह भी मारे गये। विक्की गौंडर इतना खूंखार अपराधी था कि मर्डर करने के बाद वह लाश के पास भांगड़ा करता था। उसने नाभा जेल से फरार होने के बाद गुरदासपुर में तीन युवकों की हत्या कर दी थी।

बताया गया कि पंजाब पुलिस की क्राइम ब्रांच के सीआई विक्रमजीत को मोबाइल लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली थी कि दस लाख का इनामी बदमाश विक्की गौंडर अपने दो साथियों प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत सिंह के साथ अन्तर्राष्ट्रीय बॉर्डर पर हिन्दु मलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह की ढाणी में है। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम के बाद पंजाब पुलिस की स्पेशल टीम ने गांव पक्की में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए दबिश दी और आखिर में विक्की को मार गिराया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।