• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अखिलेश के नाते बार बार हार रही समाजवादी पार्टी- हरीश द्विवेदी

Posted on: Tue, 30, Apr 2024 4:09 PM (IST)
अखिलेश के नाते बार बार हार रही समाजवादी पार्टी- हरीश द्विवेदी

बस्ती, 30 अप्रैल। भाजपा सांसद और लोकसभा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने अपने चुनाव कार्यालय पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि अखिलेश यादव के कारण समाजवादी पार्टी बार बार चुनाव हार रही है। हरीश द्विवेदी बुधवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। कप्तानगंज कस्बे से रोड शो निकालने की तैयारी है। इसे ऐतिहासिक बनाने में कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे हैं।

रोड शो केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद, उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान, कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सहित अन्य प्रदेशो के बड़े नेता शामिल होंगे। हरीश द्विवेदी ने कहा भाजपा इस बार जीत का इतिहास रचने जा रही है। प्रधानमंत्री ने 400 पार का नारा यूं ही नही दिया है। 10 सालों में भाजपा ने ऐसे काम किये जिसे कांग्रेस पार्टी ने कोई मुद्दा ही नही माना। भाजपा सत्ता में आई तो ठोस फैसले हुये, राष्ट्र विरोधी ताकतों को माकूल जवाब मिला।

जनपद में 25 मई को मतदान होना है। भाजपा के टिकट पर तीसरी बार सांसद हरीश द्विवेदी मजबूत दावेदारी कर रहे हैं। नामांकन की तैयारियां जोरों पर हैं। हजारों की संख्या कार्यकर्ता झण्डा बैनर के साथ सड़क पर उतरेंगे। भाजपा सांसद ने कहा इस बार एतिहासिक पर्चा दाखिला होने जा रहा है। लोग खुद देखेंगे कि कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में जनता सड़कों पर उतरेगी और अलगावादियों को उचित जवाब मिलेगा। हरीश द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा समाजवादी पार्टी की सरकार में जाति पूछकर सुविधायें दी जाती थीं। परिवारवाद मुख्य धारा में था, भाजपा की सरकार बनी तो सबका साथ सबका विकास धरातल पर उतरा। इसी दम पर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आ रही है। उन्होने पत्रकारों से भी राष्ट्रहित मे समर्थन देने को कहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।