• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

दिल्ली सरकार को झटका, मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा भ्रष्टाचारियों में नाम नही लिखाना चाहता

Posted on: Wed, 10, Apr 2024 6:15 PM (IST)
दिल्ली सरकार को झटका, मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा भ्रष्टाचारियों में नाम नही लिखाना चाहता

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनावों के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार को करारा झटका लगा है। सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने बुधवार को मंत्री पद और आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा, ’मुझे कहीं से भी ऑफर नहीं मिला हैं।’ ’मैं आज बहुत व्यथित हूं। राजनीति बदलेगी तो देश बदलेगा।

आम आदमी पार्टी का जन्म भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ था। आज ये पार्टी खुद भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुकी है।’ उन्होंने कहा, ’मेरे लिए मंत्री पद पर रहकर इस सरकार में काम करना असहज हो गया है। इसलिए मैं मंत्री पद और पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं, क्योंकि मैं इन भ्रष्ट आचरणों में अपना नाम नहीं जुड़वाना चाहता हूं।’ राजकुमार ने कहा कि पार्टी में दलित विधायकों या पार्षदों का कोई सम्मान नहीं होता है। दलितों को प्रमुख पदों पर जगह नहीं दी जाती है।

मैं बाबा साहब अंबेडकर के सिद्धांत पर चलने वाला व्यक्ति हूं। अगर दलितों के लिए ही काम नहीं कर पाया तो फिर पार्टी में रहने का कोई मतलब नहीं है। राजकुमार आनंद साल 2020 में पहली बार पटेल नगर सीट से विधायक बने थे। इससे पहले उनकी पत्नी वीना आनंद भी इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुकी हैं। वह जाटव समुदाय से आते हैं। राजकुमार आनंद को 2022 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनाया गया था। 5 महीने पहले ईडी ने राजकुमार आनंद के घर रेड मारी थी, 23 घण्टे जांच पड़ताल चली थी। इस दौरान पूरे घर की तलाशी ली गई लेकिन कुछ नही मिला।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.