• Subscribe Us

logo
15 मई 2024
15 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

एसपी से लगाया न्याय की गुहार

Posted on: Fri, 05, Apr 2024 10:28 PM (IST)
एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। सोनहा थाना क्षेत्र के आमा निवासी राम निवास ने पुलिस अधीक्षक समेत अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है। भेजे पत्र में राम निवास ने कहा है कि उसने अपनी पुत्री की शादी राहुल निषाद पुत्र नन्दलाल ग्राम फुलवरिया निषाद थाना नगर के साथ तय किया था। फलदान, तिलक के बाद 18 फरवरी को शादी होनी थी।

बाद में पता चला कि राहुल निषाद ने बतौर पत्नी दूसरी लड़की को रख लिया है। जानकारी होने पर पंचायत हुई जिसमें निर्णय हुआ कि राहुल पुत्र नन्दलाल तीन लाख 30 हजार रूपया वापस करेंगे। पत्र में राम निवास ने कहा है कि राहुल पुत्र नन्दलाल ने अलग-अलग माध्यम से 1 लाख चालीस हजार वापस किया किन्तु शेष 1 लाख नब्बे हजार रूपया देने से इंकार कर रहा है। यही नहीं राहुल पुत्र नन्दलाल पैसा देने की जगह अब धमकियां दे रहे हैं। राम निवास ने मांग किया है कि उसका शेष 1 लाख नब्बे हजार रूपया वापस दिलाने के साथ ही राहुल पुत्र नन्दलाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई की जाय।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।