• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चुनाव निर्णायक स्थिति में, घोषणा पत्र को जन जन तक पहुचायें- देवेन्द्र निषाद

Posted on: Wed, 08, May 2024 5:26 PM (IST)
चुनाव निर्णायक स्थिति में, घोषणा पत्र को जन जन तक पहुचायें- देवेन्द्र निषाद

बस्ती, 08 मई। कांग्रेस पार्टी दफ्तर पर जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एक बैठक हुई जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पर्यवेक्षक अमरेन्दर मल्ल, लोकसभा कोआर्डिनेटर देवेन्द्र निषाद प्रभारी बृजेश रावत आदि मौजूद रहे। देवेन्द्र निषाद ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से कहा चुनाव अब निर्णायक स्थिति में पहुंच चुका है।

बूथ तक अपनी पैनी नजर बनाये रखें। मतदाताओं को इण्डिया गठबंधन के घोषणा पत्र में जानकारी साझा करें। घोषणा पत्र कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 140 करोड़ देशवासियों का मान सम्मान और उनकी जरूरतों का पूरा ध्यान रखा गया है। सरकार बनते ही युवाओं, महिलाओं, श्रमिकों, व्यापारियों सभी के हित में तैयार न्याय पत्र शीघ्रता से लागू होगा। उन्होने कार्यकर्ताओं का आवाह्न किया कि वे किसी का इंतजार न करें घोषणा पत्र लें, किसी और को साथ ले लें और जनता के बीच जायें। बृजेश रावत ने कहा तीन चरणों के चुनाव में भाजपा अपनी पुरानी स्थिति बहाल नही कर पाई। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता समर्पित है और उनके हाथों से पार्टी का घोषणा पत्र जन जन तक पहुंच रहा है।

रामभवन शुक्ल ने कहा इण्डिया गठबंधन का प्रत्याशी चुनाव जीत रहा है, हमारी मेहनत से उसे शानदार बढ़त मिल सकती है। निश्चित रूप से परिणाम सुखद होंगे। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रवक्ता मो. रफीक खां, गंगा प्रसाद मिश्र, शकुन्तला देवी, सलमा अफसर, सुरेन्द्र मिश्रा, ज्योति पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, विनोद रानी आहूजा, कौशल त्रिपाठी, अवधेश सिंह, महेन्द्र श्रीवास्तव, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी देवी, मदनलाल मद्धेशिया, शौकत अली नन्हू, अजीत कुमार पाण्डेय, जगदीश शर्मा, भूमिधर गुप्ता, शेर मोहम्मद, बंगाली बाबा, यशराज के.के. दिलीप श्रीवास्तव, सीमा निषाद, सोमनाथ भारती, संजीव त्रिपाठी, अशफाक आलम कुरेशी, अलीम अख्तर, उमेश कुमार, पवन तिवारी, कंचनलता, सत्यप्रकाश गौतम, चन्द्रजीत प्रजापति, अशोक कश्यप, मो. अशरफ, सर्वेश शुक्ल, मो. अकरम, आनन्द निषाद, पप्पू चौधरी, बालमुकुन्द मौर्या, डा. वाहिद, सुजीत शुक्ल, सबीहा खातून, रामनरायन, रंजना सिंह आदि की मौजूदगी रही।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट