• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

श्रद्धालुओं के लिये खुला राम मंदिर, धक्का मुक्की के बीच हो रहा रामलला का दर्शन

Posted on: Tue, 23, Jan 2024 10:21 AM (IST)
श्रद्धालुओं के लिये खुला राम मंदिर, धक्का मुक्की के बीच हो रहा रामलला का दर्शन

अयोध्या, उ.प्र.। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार को मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। रात 3 बजे से ही दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। प्रशासन इन्हे संभालने में बेबस नजर आ रहा है। जैसे ही मंदिर के गेट खुले तो लोगों में अंदर जाने के लिए होड़ सी मच गई। लोग धक्कामुक्की करते दिखे। हालांकि लोगों को टुकड़ियों में भेजा जा रहा है।

लोग किसी भी तरह भगवान के दर्शन करना चाह रहे हैं। व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए लोगों को छोटे-छोटे ग्रुप में भेजा जा रहा है। रामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी हुई है। व्यवस्था न बिगड़े, इसलिए दर्शनार्थियों की चैकिंग फिर शुरू की गई है। कुछ देर के लिए इसे रोका गया था। राम मंदिर परिसर में चेक पोस्ट पर अब लोगों की चेकिंग नहीं हो रही है। लोग बिना जांच के ही आगे बढ़ रहे हैं। प्रशासन बेबस नजर आ रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया