• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

आठ साल से नही बन पा रहा है फ्लायओवर ब्रिज

Posted on: Mon, 01, Jan 2024 12:48 PM (IST)
आठ साल से नही बन पा रहा है फ्लायओवर ब्रिज

गुजरात डेस्कः (बीके पाण्डेय)। भरुच शहर के मोहम्मदपुरा इलाके को पश्चिम का प्रवेश द्रार माना जाता है। जिले के आमोद, वागरा, भरुच, जंबूसर सहित अन्य तहसील में से रोजाना हजारों की संख्या में लोग मोहम्मदपुरा रोड का इस्तेमाल करते हैं। यहा पर तेजी से बढ़े यातायात को ध्यान में रखकर फ्लायओवर बनाने के लिए आठ साल पहले पालिका की ओर से प्रस्ताव पास कर सरकार के पास भेजा गया था।

वर्ष 2021 में राज्य सरकार ने र्स्वणिम शहरी विकास योजना के तहत ब्रिज के निर्माण के लिए 41 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की थी। इस कारण लोगो मे नई आशा का संचार हुआ था कि अब जाम की समस्या से मुक्ति मिल जायेगी। दूसरी ओर बिल्डिंग मटीरियल के दाम में इजाफा होने से सरकार ने एक बार और 21 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया था। भरुच शहर के पश्चिम इलाके में पांचबत्ती से आगे सेंट जेवियर्स स्कूल से मोहम्मदपुरा तक 1530 मीटर लंबे फ्लायओवर क ो बनाने का कुल खर्च 62 लाख रुपए लगाया गया है।

जून माह में भरुच पालिका ने फ्लायओवर के काम के संदर्भ में वाहनों को डायवर्जन देने के लिए बारह के करीब रुट की घोषणा की थी। दीपावली के बाद फ्लायओवर का काम शुरु होने वाला था मगर दीपावली के एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक कामकाज शुरु नही किया गया जिससे जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है। फ्लायओवर के निर्माण में देरी के पीछे अभी भी अड़चन रुप मानी जा रही पानी व गैस लाईन के साथ बिजली के पोल है जिन्हें हटाना जरुरी माना जा रहा है।

खास बात

01. पालिका की ओर से वर्ष 2015 में सरकार में दरख्वास्त की गई थी व 2021 में सरकार ने 41 करोड़ रुपए मंजूर किया था। 02. मटीरियल के दाम में बढ़ोत्तरी होने से ब्रिज के निर्माण के लिए सरकार ने और 21 करोड़ रुपए का आवंटन किया। 03. 62 करोड़ रुपए के ब्रिज के निर्माण के लिए जून माह में वाहनों के डायवर्जन के लिए आदेश जारी किया गया था मगर आज तक बुनियाद भी नही खोदी जा सकी जो एक हकीकत है।

आंकड़े पर एक नजर

फ्लायओवर की लंबाई 1530 मीटर, फ्लायओवर की चौड़ाई 8.40 मीटर, ब्रिज के निर्माण का खर्च 62 करोड़ रुपए, तीस माह तक

बीस हजार से ज्यादा वाहनों का आवागमन

ढाल से मोहम्मदपुरा तक के मार्ग पर रोजाना बीस हजार से ज्यादा वाहनों का आना जाना लगा रहता है। इस मार्ग के संकरे होने से मदीना होटल के पास सुबह व शाम के समय ट्राफिक जाम में वाहन चालक फंस जाते हैं। इस इलाके में स्कूल व अन्य संस्था भी स्थित है।

शहर में एक ही फ्लायओवर

कसक गरनाला में उत्पन्न होने वाली ट्राफिक की समस्या को दूर करने के लिए कालेज रोड से तहसीलदार कार्यालय तक फ्लायओवर बनाया गया है। शहर में मात्र एक ही फ्लायओवर ब्रिज है।

तिकोना बनेगा ब्रिज

भरुच में बनने वाले इस फ्लायओवर को तिकोना बनाया जायेगा। जंबूसर चौराहे व बंबाखाना की ओर से आने वाले वाहन चालक मोहम्मदपुरा सर्कल के पास से फ्लायओवर का उपयोग कर सीधे पांचबत्ती आ सकेंगे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।