• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंगेरवा की दो छात्राओं का चयन अटल आवासीय विद्यालय में

Posted on: Tue, 19, Mar 2024 4:54 PM (IST)
पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंगेरवा की दो छात्राओं का चयन अटल आवासीय विद्यालय में

बस्ती, 19 मार्च। सदर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंगेरवा यादव का पुरवा की कक्षा 8 की दो छात्राओं पूजा एवं इच्छा कुमारी का चयन मंडल स्तरीय अटल आवासीय विद्यालय में हुआ है। विद्यालय के बच्चों ने दोनो छात्राओं का फूल माला पहनाकर स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मालती पाल ने बच्चों को बधाइयां देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

सहायक अध्यापक सुखराम यादव ने बताया की इन बच्चों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी विगत अप्रैल माह से शुरू की गई थी। यह कामयाबी उनकी मेहनत का ही परिणाम है। इनमें से एक छात्रा इच्छा कुमारी ने मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में भी चक्र क्षेपण में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। दोनो छात्राओं की सफलता पर अभिभावकों तथा क्षेत्रवासयों में हर्ष है।




ब्रेकिंग न्यूज
BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म