• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

संतकबीर नगर में उल्लासपूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

Posted on: Mon, 15, Aug 2022 11:23 PM (IST)
संतकबीर नगर में उल्लासपूर्वक मना स्वतंत्रता दिवस समारोह

संत कबीर नगर 15 अगस्त। ‘‘आजादी का अमृत महोतसव’’ एवं ‘‘हर घर तिरंगा’’ सप्ताह की श्रृंखला में जनपद में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। सभी सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर प्रातः 08 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कलेक्ट्रट पर, पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन पर प सीडीओ अतुल मिश्र ने विकास भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

आजादी के अमर सपूतों एवं क्रान्तिकारियों को श्रद्धांजली एवं श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य लोगों को राष्ट्रीय एकता तथा अखण्डता की शपथ दिलाई गयी। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन पर ध्वजारोहण के बाद सभागार में अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं एवं पत्रकारों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि हमें एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का इमानदारी, लगन एवं उत्साह के साथ निर्वहन करते रहना है। यही क्रान्तिकारियां के प्रति सच्ची श्रद्धांजली है। उन्होंने कहा कि हम जिन आदर्शों की बात प्रायः करते है उन्हें सबसे पहले अपने व्यवहार में लाना ही देश एवं समाज के प्रति सच्ची सेवा है।

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि हम सभी को अपने स्तर पर ही एक छोटी कड़ी के रूप में ही सही, हमेशा न्याय का पक्ष लेना चाहिए, हमारा एक छोटा सा ही कार्य समाज के लिए प्रेरणा बनेगा। जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि हमारी तरक्की हमारी सोच पर निर्भर करती है, हमेशा बड़े सपने देखे, खुद की तरक्की से ही देश की तरक्की होगी। हम क्या कर रहें है इससे ज्यादा जरूरी है कि कैसा कर रहें हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में पीपल, बरगद एवं पाकड़ के सम्मिलित हरिशंकरी का पौधा भी रोपित किया।

अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभागार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी न्यायिक, उप जिलाधिकारी प्रशिक्षु नमन मेहता, कमाण्डेन्ट होमगार्ड सहित अन्य अधिकारियों ने भी वृक्षारोपण किया। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रामआसरे सिंह ने कहा कि आज हमसब आजाद देश में अपने ही द्वारा बनाये गये कानून से शासित है। हमसब को शासकीय योजनाओं की मंशा के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता पर कायम रहना होगा। पत्रकार पवन श्रीवास्तव, समाज सेवी सुभाष यादव, शिव कुमार गुप्ता, सहित अन्य लोगो ने शहीदो, क्रान्तिकारियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।