• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

गुरुवार को 2,51,627 नए कोरोना संक्रमित मिले, 627 की मौत

Posted on: Fri, 28, Jan 2022 9:59 AM (IST)
गुरुवार को 2,51,627 नए कोरोना संक्रमित मिले, 627 की मौत

नई दिल्लीः देश में गुरुवार को 2,51,627 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.4 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 627 लोगों की मौत हुई। फिलहाल देश में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 21.05 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4,06,22,366 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। 3,80,13,481 लोग इलाज से स्वस्थ हो गये और 4,92,324 मरीजों की जान चली गयी।

5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों की बात करें तो केरल में गुरुवार को 51,739 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 42,653 मरीज ठीक हुए हैं और 11 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 3,09,489 है। कर्नाटक में गुरुवार को कोरोना के 38,083 नए मामले मिले हैं। 67,236 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 49 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.28 लाख है।

तमिलनाडु यहां गुरुवार को 28,515 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 28,620 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 53 लोगों की जान गई है। यहां एक्टिव केस 2,13,534 है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25,425 नए केस मिले। इस दौरान 42 लोगों की मौत हुई और 36,708 मरीज ठीक हुए। कुल एक्टिव केस घटकर 2.87 लाख हो गए हैं। आंध्र प्रदेश में बीते 24 घंटे में यहां 13,474 नए केस सामने आए, जबकि 10,290 लोग ठीक हुए और 9 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस 1,09,493 हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।