• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर में परम्परागत तरीके से मना गणतंत्र का महापर्व

Posted on: Thu, 27, Jan 2022 10:23 AM (IST)
सिद्धार्थनगर में परम्परागत तरीके से मना गणतंत्र का महापर्व

सिद्धार्थनगरः 73 वॉ गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर आज कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रातः 8ः30 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, उप जिलाधिकारी न्यायिक प्रदीप यादव, अपर उप जिलाधिकारी सन्त प्रकाश, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी सुश्री राखी वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी सूर्यलता श्रीवास्तव, नाजिर कलेक्ट्रेट गिरीशचन्द्र मिश्रा, नाजिर कैश रमाकान्त पाठक, पेशकार डी0एम0 विवेक श्रीवास्तव, आर.ए.रवीन्द्र श्रीवास्तव, ओ0एस0डी0 पी0के0सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय, महामंत्री कर्मचारी संघ दिलीप कुमार, व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में अमर शहीदों द्वारा अपने प्राणों की दी गयी। कुर्बानियों का प्रतिफल है जो आज हम अपने देश में स्वतन्त्र होकर खुली सांस ले रहे है। इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र दिवस समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली गयी। इसके बाद मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा द्वारा सफेद कबूतर उड़ाये गये। इस अवसर पर पुलिस अध्ीक्षक डा0 यशवीर सिंह द्वारा समस्त पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय संकल्प दिलाया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट अक्षय तृतीया के दिन एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने अतुल आटो प्रतिष्ठान का उद्घाटन सांसद बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के आरोप तय Lucknow: संतकबीर नगर बीएसए आफिस का बाबू रिश्वत लेते धराया Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार