• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

हादसाः आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 5 लोग डूबे

Posted on: Sat, 16, Oct 2021 11:15 AM (IST)
हादसाः आगरा में मूर्ति विसर्जन के दौरान एक ही परिवार के 5 लोग डूबे

आगरा, (उ.प्र.) आगरा से बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र में पार्वती नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी हैं। पांचों आगरा के भवनपुरा गांव के रहने वाले थे। वे शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन करने आए थे। करीब 3 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शवों को बाहर निकाला गया।

आगरा पुलिस और परिजनों के आने के बाद शव सौंपे गए। एसपी केसर सिंह शेखावत ने बताया कि हादसे में राजेश पुत्र कालीचरण (22), रणवीर पुत्र कालीचरण (24), सत्यपाल पुत्र परीक्षित, संजय पुत्र घनश्याम और कृष्णा (22) पुत्र राजवीर की मौत हो गई। मृतकों में राजेश और रणवीर दोनों सगे भाई थे। मृतक राजेश की एक महीने बाद शादी थी। एसपी ने बताया कि शुक्रवार दशहरे पर चंबल और पार्वती नदी पर मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जित करने के लिए लोग आ रहे थे। मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया था। इस दौरान बॉर्डर पर जगनेर थाना क्षेत्र के भुवनपुरा गांव के लोग पार्वती नदी पर आए। गांव के चार युवक माता की मूर्ति लेकर पानी में उतर गए। मूर्ति का वजन ज्यादा होने के कारण चारों का बैंलेस बिगड़ गया। पैर फिसला और डूब गए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल शहीदों के नाम पर राजनीति कर रही है कांग्रेस एनडीए गठबंधन की जीत के लिये अपना दल एस ने झोंकी ताकत सर्वे भवन्तु सुखिनः के मूलमंत्र से विश्व कल्याण भाव से मनाया गया विश्व यज्ञ दिवस-ओम प्रकाश आर्य Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन