• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

निकाय चुनाव में कायम रहा भाजपा का जलवा, ‘आप’ न बनाई जगह

Posted on: Tue, 23, Feb 2021 10:33 PM (IST)
निकाय चुनाव में कायम रहा भाजपा का जलवा, ‘आप’ न बनाई जगह

गुजरात डेस्कः (बालकृष्ण पाण्डेय) गुजरात के 6 महानगर पालिकाओं के चुनाव में भाजपा का रूतबा कायम रहा। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, जामनगर और भावनगर में भाजपा को बहुमत मिल गया है। भाजपा ने 489 यानी 85 फीसदी और कांग्रेस ने 46 यानी 8 प्रतिशत सीटें जीती हैं, लेकिन चौंकाने वाले नतीजे अहमदाबाद और सूरत से आए।

अहमदाबाद में ओवैसी की पार्टी ।प्डप्ड के 7 पार्षद जीते हैं। वहीं, सूरत में आम आदमी पार्टी के 27 पार्षद जीते हैं। सूरत में कांग्रेस को जबर्दस्त झटका लगा है। यहां पाटीदार कार्ड खेलने के बावजूद सूरत मनपा से पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है। सूरत की 120 सीटों में से भाजपा ने 97 पर जीत दर्ज की। वहीं, 27 सीटें जीतकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने गुजरात में अपनी एंट्री दर्ज कराई है। गुजरात की 6 मनपा की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को वोट डाले गए थे। सूरत में कांग्रेस ने पाटीदार वोट बैंक को साधने के लिए हार्दिक पटेल को प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी प्रमुख बनाया था।

लेकिन, पाटीदार आरक्षण समिति के नेता हार्दिक के कांग्रेस ज्वाइन करते ही पाटीदारों में फूट पड़ गई। कांग्रेस ने जिन पाटीदार नेताओं को टिकट नहीं दिया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ा और कांग्रेस का हार्दिक फॉर्मूला नाकाम कर दिया। पिछले चुनाव में भाजपा को सूरत मनपा की 80 सीटें मिली थीं, जो अब बढ़कर 97 हो गई हैं। वहीं, कांग्रेस ने 36 सीटें जीती थीं। यहां कांग्रेस की ऐसी हालत 1995 में भी हुई थी। उस दौरान हार का कारण 1992 में हुए बाबरी विध्वंस को माना गया था। उस चुनाव में भी कांग्रेस के सारे उम्मीदवार चुनाव हार गए थे। वहीं, 50 कांग्रेसी कैंडिडेट ऐसे थे, जिनकी जमानत जब्त हो गई थी। करीब 26 साल बाद कांग्रेस का सूरत मनपा से नामो-निशान मिट गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रिश्वत लेकर अन्ट्रेन्ड को धड़ल्ले से जारी किया जा रहा डीएल BSA ने छात्रों को पुरस्कृत कर बढाया हौसला BSA boosted morale of students by rewarding them