• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

भारत की सरकारों ने निराश किया, मोदी को शुक्रिया

Posted on: Sun, 06, Nov 2016 11:23 PM (IST)
भारत की सरकारों ने निराश किया, मोदी को शुक्रिया

मुंबई: बलूच नेता ने कहा कि भारत की पिछली सरकारों ने पाकिस्तान से आजादी की लड़ाई लड़ रहे बलूच समुदाय के लोगों को काफी निराश किया। उन्होंने अपने आंदोलन को ‘‘नैतिक समर्थन’’ देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया। वल्र्ड बलूच फोरम की अध्यक्ष नायला कादरी ने बताया, ‘‘हम भारत की पिछली सरकारों से निराश थे, लेकिन बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई को अपना नैतिक समर्थन देने के लिए मैं मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा करती हूं।’’

गौरतलब है कि मोदी ने इस साल स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ओर से मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाया था। मुंबई प्रेस क्लब में एक परिचर्चा में कादरी ने कहा, ‘‘हम आजादी के लिए सशस्त्र संघर्ष सहित संघर्षों के सभी स्वरूपों का इस्तेमाल कर रहे हैं।’’ कादरी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तान बलूचों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल कर रहा है, महिलाआंे को अगवा कर रहा है और बच्चों की हत्या कर रहा है। माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।