• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आजमगढ़ में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

Posted on: Sat, 19, Dec 2015 1:27 PM (IST)
आजमगढ़ में दिनदहाड़े कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या

आजमगढ़: उत्तर प्रदेश के सिधारी थाना क्षेत्र में कांग्रेस नेता राजनारायण सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। शनिवार की सुबह को राजनारायण सिंह करीब 8.30 बजे मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। इसी दौरान कछ अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गए। गोली लगने से राजनारायण की मौके पर ही मौत हो गई। आपको बता दें कि राजनारायण सिंह ने 1993 में कांग्रेस के टिकट पर आजमगढ़ के लालगंज विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस समय वह उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को-ऑपरेटिव सेल के प्रदेश अध्यक्ष थे। वहीं दूसरी तरफ एडीएम प्रशासन आशुतोष द्विवेदी का कहना है कि हमलावरो की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। हमलावरो को गिरफ्तार करने के लिए इलाके में छापेमारी की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।