• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बलात्कार के आरोप में गाजीपुर का महेश गिरफ्तार

Posted on: Thu, 28, Mar 2019 2:00 PM (IST)
बलात्कार के आरोप में गाजीपुर का महेश गिरफ्तार

प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) सिविल लाइंस में एक महिला से ड्राइवर ने कार में दुष्कर्म किया। पीड़िता को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित चालक महेश पाल को गिरफ्तार कर लिया है। वह गाजीपुर जिले के दिलदारनगर थाना क्षेत्र स्थित जमुनिया गांव का निवासी है।

उसकी कार भी बरामद हो गई है। उसके पति किसानी करते हैं। वह प्रयागराज में रहने वाली अपनी बुआ से मिलने के लिए शनिवार को घर से निकली थी। वाराणसी पहुंचकर एक टैक्सी कार में सवार हुई। उसमें पहले से तीन लोग सवार थे। रात करीब 11 बजे सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास जब चालक कार लेकर पहुंचा तो बाकी लोग किराया देकर उतर गए। आरोप है कि इसके बाद चालक ने महिला को चिप्स खिलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई तो चालक ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपित चालक को पकड़ लिया।

महिला की हालत बिगडऩे पर चालक वहां से भागना चाहा, लेकिन तब तक गश्त कर रही पुलिस पहुंच गई। संदिग्ध दशा में उसे खड़ा देख पूछताछ की और कार का दरवाजा खोलकर देखा तो सच्चाई सामने आ गई। आनन-फानन में पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी होने पर पहुंचे महिला के पति थाने पहुंचकर पति ने तहरीर दी, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस राकेश चौरसिया का कहना है कि अभियुक्त ने नशे में दुष्कर्म किया था। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।