साहित्यकार ’पीयूष’ को मिला सारस्वत सम्मान
प्रयागराज, ब्यूरो (प्रिंस श्रीवास्तव) प्रयागके चर्चित युवा साहित्यकार पीयूष मिश्र को अंतर्राष्ट्रीय संस्कृत सम्मेलन प्रयाग विश्वविद्यालय में सम्मानित किया गया है। श्रीकृष्ण विमर्श पर उत्कृष्ट काव्यपाठ हेतु संस्कृताचार्य प्रो. कौशल किशोर श्रीवास्तव तथा प्रो. उमाकांत यादव के हांथों विद्वदतजनों की उपस्थिति में मेधावी कवि को सारस्वत सम्मान प्रदान किया गया। कई प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित ’पीयूष’ की इस उपलब्धि पर अंशुल, तलब जौनपुरी, रतिपाल, देवी प्रसाद मिश्र ’वेदांती’, कपिल तिवारी, प्रताप बाराबंकवी, डा.पुष्कर मिश्र, डा विमल शुक्ल, डा प्रभात तिवारी, डा प्रदीप, डा अनुराग, ’रसराज’ अवनेंद्र पाण्डेय, रामकुमार सिंह, राकेश, देशराज, रिंकी, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, नीरज गुप्ता आदि ने खुशी व्यक्त की है।