• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में पहरेदारी सख्त, चप्पे चप्पे पर नज़र

Posted on: Sun, 25, Nov 2018 10:14 AM (IST)
अयोध्या में पहरेदारी सख्त, चप्पे चप्पे पर नज़र

अयोध्याः विश्व हिंदू परिषद की धर्म सभा और शिवसेना के कार्यक्रम के मद्देनजर रामनगरी अयोध्या में पहरेदारी सख्त हो चुकी है। नगर की सड़कें और गलियां संगीनों के साये में हैं। सुरक्षाबलों ने पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया है। धर्मसभा के आयोजकों की ओर से तीन लाख राम भक्तों की भीड़ जुटने का दावा किया जा रहा है।

निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा के लिए एक अपर पुलिस महानिदेशक, एक पुलिस उप महानिरीक्षक, तीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, 10 अपर पुलिस अधीक्षक, 21 पुलिस उपाधीक्षक, 160 इंस्पेक्टर, 700 कांस्टेबल, 42 कंपनी पीएसी, पांच कंपनी आरएएफ, एटीएस कमांडो और ड्रोन तैनात किए गए हैं। अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। धर्म सभा के मद्देनजर 13 जगहों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

हालांकि शिवसेना को रैली करने की इजाजत सरकार ने नहीं दी है। फिर भी आयोजन से धार्मिक नगरी अयोध्या में राजनीतिक गर्मी बढ़ गयी है। एक पर्चे को वायरल किया जा रहा है जिसमें विहिप ने मंदिर निर्माण की बात जोर शोर से उठायी है। इसमें लिखा गया है, सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर भव्य बनाएंगे। विहिप के मीडिया प्रभारी अंबुज ओझा ने बताया कि अब समय आ गया है कि जहां इस समय राम लला विराजमान हैं, वहां मंदिर निर्माण हो और अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के भीतर कोई मस्जिद भी नहीं होनी चाहिए। विहिप के प्रांत संगठन मंत्री (अवध) भोलेन्द्र ने एक बयान में कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए यह अंतिम धर्म सभा होगी। इसके बाद कोई धर्म सभा नहीं होगी और सीधे मंदिर निर्माण शुरू होगा। बता दें कि राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप